← Review Queue
News Editor
News ID #60 · Status: publish
Headline
State
Station / City
Reporter / Source
News Body
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सोमवार को जिले की 6 नगरीय निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर परिषद सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी तथा नगरपालिकाओं बामनवास, वजीरपुर, बौंली और खण्डार में निर्वाचित सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के सुपरविजन में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से पूरी हुई। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में सभी निकाय क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम रहे। जिले की 6 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन में कुल 215 निर्वाचक सदस्यों में से 212 ने मतदान किया। सभी 212 मत वैध पाए गए। निर्वाचन परिणाम के अनुसार नगर परिषद सवाई माधोपुर में भाजपा की मेवा चौधरी 43 मत प्राप्त कर सभापति पद पर निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस के शैलेन्द्र चौधरी को 28 मतों के अंतर से पराजित किया। शैलेन्द्र चौधरी को 15 मत प्राप्त हुए। नगर परिषद गंगापुर सिटी में कांग्रेस के कृष्ण कुमार 37 मत प्राप्त कर सभापति पद पर निर्वाचित हुए। भाजपा के विजय कुमार गुप्ता को 23 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 14 मत रहा। नगरपालिका बामनवास में कांग्रेस की रेखा मीणा 12 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं, जबकि भाजपा की संतरा मीणा को 8 मत मिले। रेखा मीणा ने 4 मतों से जीत दर्ज की। नगरपालिका वजीरपुर में भाजपा की जगनी 13 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। कांग्रेस की दुलारी को 12 मत मिले। जीत का अंतर 1 मत रहा। नगरपालिका बौंली में भाजपा के रतनलाल गुर्जर 13 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। कांग्रेस के उम्मेद को 12 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 1 मत रहा। नगरपालिका खण्डार में भाजपा के राजेश कुमार 13 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। कांग्रेस के हंसराज बैरवा को 11 मत मिले। जीत का अंतर 2 मत रहा। जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर 2026 को प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा प्रातः 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी। अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। MediaPath: /uploads/reporter-news/news-20260921-170713-dfd3ecb9.jpg
💾 Save Review
✓ Publish
✕ Reject