प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिलाओं के 49 किलोग्राम भार-वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प एवं निरंतरता देश को प्रेरित करते रहते हैं और भारत को उन पर गर्व है। उन्होंने मीराबाई चानू के भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा: “@mirabai_chanu के लिए एक खास रजत पदक! महिलाओं के 49 किलोग्राम भार-वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प एवं निरंतरता देश को प्रेरित करते रहते हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi”   A special Silver for @mirabai_chanu! Congratulations to her on winning the medal in the Women’s 49 kg Weightlifting event. Her determination and consistency continue to inspire the nation. India is proud of her. Best wishes for her future endeavours: PM @narendramodi pic.twitter.com/PTKLjXRjjw— PMO India (@PMOIndia) September 23, 2026   *** पीके/केसी/आरटी/आर