‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांव औरंगाबाद में सेवा सेतु कैंप का हुआ आयोजन
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांव औरंगाबाद में सेवा सेतु कैंप का हुआ आयोजन
-आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित
-पूर्व विधायक रामरतन ने सेवा सेतु कैंप और रंगोली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
-कैंप में नगारिकों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सहित अन्य योजनाओं बारे किया गया जागरूक
Posted On:
24 Sep 2026 7:25PM
होडल, 24 सितंबर। सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को उपमंडल होडल के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद में सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें होडल के पूर्व विधायक रामरतन ने बतौर मुख्य अतिथि सेवा सेतु कैंप और रंगोली कार्यक्रम का रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और नागरिकों से सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वïान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित किया।मुख्य अतिथि रामरतन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सेवा सेतु कैंप समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छी रंगोली बनाई है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। नशे की बुराई से बच्चों और युवाओं को दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे स्कूल और कॉलेज में मन लगाकर पढ़ें और आगे चलकर आईएएस-आईपीएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा करें। बेटियां और बेटे खूब फलें-फूलें, जीवन में तरक्की करें और परिवार व समाज का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि रामरतन ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्षचरण सिंह तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद की प्रधानाचार्य डा. रंजना गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन के प्रधानाचार्य डा. शिव कुमार गुप्ता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, औरंगाबाद की प्रधानाचार्य सारिका गर्ग, नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार औरंगाबाद मंडलाध्यक्ष तेजवीर चौहान सहित अनेक विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षकगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 7247)