‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के तहत खंड स्तर पर आयोजित हुए रंगोली कार्यक्रम
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के तहत खंड स्तर पर आयोजित हुए रंगोली कार्यक्रम
-विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को किया रेखांकित
-सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा
Posted On:
24 Sep 2026 7:29PM
पलवल, 24 सितंबर। ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पलवल, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय हथीन, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय होडल सहित अन्य विद्यालयों में भी खंड स्तरीय रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। रंगोली की प्रत्येक रंग ने भारत की प्रगति के अलग-अलग संकल्पों को दर्शाया। कार्यक्रम में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल प्रगति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत का संदेश प्रमुखता से उभर कर सामने आया।पलवल में आयोजित कार्यक्रम में वीरपाल दीक्षित, आशा भारद्वाज, लता भारद्वाज, हुकमचंद गौतम, मनोज गौतम, प्रचार्या प्रभात शोभा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, हथीन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे, महामंत्री दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री ओबीसी संतोष सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, प्रधानाचार्य कंवर भान यादव, प्रधानाचार्य जीवनलाल चौहान, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकबाल, रविंद्र दीक्षित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 7246)