टीडीबी-डीएसटी ने अगली पीढ़ी की मल्टी-सेंसर सैटेलाइट प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए गैलेक्स आई के साथ 63.84 करोड़ रुपये की आरडीआई सहायता का समझौता किया
Reporter: PIB Health Updates
हाई-रिज़ॉल्यूशन अर्थ ऑब्ज़र्वेशन (पृथ्वी की निगरानी) के लिए एसएआर और ऑप्टिकल इमेजिंग को मिलाने वाली स्वदेशी ऑप्टो एसएआर प्रौद्योगिकी रणनीतिक और उभरती हुई प्रौद्योगिकी में प्राइवेट सेक्टर के रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की भारत सरकार की पहल को आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने मेसर्स गैलेक्स आई स्पेस सॉल्यूशंस प्रा. लि., बेंगलुरु के साथ रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (आरडीआई) फंड के तहत 63.84 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस प्रोजेक्ट की कुल मंज़ूर लागत 247.69 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य एक ऐसा मल्टी-सेंसर सैटेलाइट विकसित करना है जो हाई-रिज़ॉल्यूशन (