*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का जिलास्तरीय आयोजन* Posted On: 24 Sep 2026 5:17PM *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का जिलास्तरीय आयोजन*गुरुग्राम, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 17 सितंबर 2026 से विभिन्न सेवा एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जिला स्तरीय ड्राइंग, भाषण प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय, बादशाहपुर, गुरुग्राम में किया गया। कार्यक्रम में जिले के 65 स्कूलों से कुल 285 विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम कैप्टन इंदु बोकन कसाना के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव , सह-विभाग कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा-भाव, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के महत्व पर प्रेरणादायी विचार रखे।अभियान के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का विषय “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना” रखा गया। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसी क्रम में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई सुंदर एवं संदेशपरक चित्रकृतियों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के अपने सपनों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’—घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की रंगोली गतिविधि भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का प्रयोग करते हुए राष्ट्रवाद, कल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत एवं विकसित भारत-2047 की संकल्पना को दर्शाती आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां तैयार कीं। इस गतिविधि में एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी सकारात्मक सोच को अभिव्यक्त किया।चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 की दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। जिला स्तर पर चयनित विजेता विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।0000   *****   (Release ID: 7199)