*जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को नेहरू खेल स्टेडियम में*
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
*जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को नेहरू खेल स्टेडियम में*
Posted On:
24 Sep 2026 5:17PM
*जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को नेहरू खेल स्टेडियम में**तीन आयु वर्गों में लड़के एवं लड़कियां ले सकेंगे भाग, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नकद पुरस्कार*गुरुग्राम, 24 सितंबर- खेल विभाग, हरियाणा की ओर से जिला गुरुग्राम में 28 सितंबर 2026 को नेहरू खेल स्टेडियम, सिविल लाइंस, गुरुग्राम में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष तथा 19 से 28 वर्ष आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर तथा रिदमिक योगासन पेयर स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 28 सितंबर को प्रातः 9 बजे नेहरू खेल स्टेडियम में पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। यदि कोई खिलाड़ी किसी अन्य जिले में पढ़ाई कर रहा है तो उसे अपने स्कूल या कॉलेज से जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।आरती कोहली ने बताया कि जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2017 के आधार पर की जाएगी। उन्होंने जिले के पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।000
*****
(Release ID: 7200)