सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर तक मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित किये जा रहे है सेवा सेतु शिविर :- उपायुक्त सतबीर सिंह
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर तक मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित किये जा रहे है सेवा सेतु शिविर :- उपायुक्त सतबीर सिंह
Posted On:
24 Sep 2026 5:04PM
रोहतक, 24 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। अभियान के सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत संबंधित विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों के घर द्वार के नजदीक योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किये जा रहे है।महम स्थित सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर को सेवा सेतु शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इन शिविरों में नागरिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने में मदद कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के दृष्टिगत सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में स्थानीय मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है, जो 26 सितंबर को संपन्न होगा। सभी पात्र लाभार्थी इस शिविर में पहुंचकर सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाये। इन शिविरों में संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों की इच्छा अनुसार पात्रता के आधार पर उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवार इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से संपन्न बनें।
*****
(Release ID: 7195)