Energy समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने बिजली, सीवरेज, संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश Posted On: 24 Sep 2026 4:44PM लाडवा, 24 सितंबर। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने आमजन की शिकायतें सुनीं। शिविर में आई बिजली, सीवरेज सहित अन्य संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।          एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निपटारा किया जाए। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए अधिकारी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करें। शिकायतों को बिना उचित कारण लंबित रखने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा करते हैं।   *****   (Release ID: 7190)