दी कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक की 32वीं वार्षिक आम सभा आयोजित Posted On: 24 Sep 2026 4:36PM कैथल, 24 सितंबर। दी कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड कैथल की 32वीं वार्षिक आम सभा बैंक मुख्यालय में निदेशक हरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में बड़ी संख्या में अंशधारियों ने भाग लिया और बैंक के कारोबार को बढ़ाने तथा बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव दिए।          बैंक के महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने वर्ष 2025-26 का बैंक का व्यवसाय, लेखा-जोखा तथा लाभ-हानि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पैक्स को बहुउद्देशीय समितियों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत सीएससी सेंटर, पेट्रोल एवं डीजल आउटलेट सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।          सुरेश कुमार ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। बैंक की सभी 31 शाखाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक गूगल प्ले स्टोर से दी कैथल केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की मोबाइल एप डाउनलोड कर फंड ट्रांसफर सहित विभिन्न मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।   *****   (Release ID: 7185)