मीनाक्षी गर्ग बनीं स्थायी लोक अदालत की सदस्य Posted On: 24 Sep 2026 4:37PM  कैथल, 24 सितंबर। हिसार निवासी एडवोकेट मीनाक्षी गर्ग को स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं) कैथल की सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि स्थायी लोक अदालत में बिजली, पानी, परिवहन जैसी जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का निपटारा किया जाता है। इसका मकसद आम नागरिकों को कम समय व कम खर्च में विवाद सुलझाने का सुविधाजनक रास्ता उपलब्ध कराना है। सदस्य बनने के बाद मीनाक्षी गर्ग अब स्थायी लोक अदालत की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगी और कानून के दायरे में रहते हुए विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने में अपनी भूमिका निभाएंगी।   *****   (Release ID: 7184)