फसल अवशेष जलाने की बजाय मिट्टी में मिलाएं किसान : डीसी
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Agriculture and farmer welfare
फसल अवशेष जलाने की बजाय मिट्टी में मिलाएं किसान : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Posted On:
24 Sep 2026 3:58PM
झज्जर, 24 सितंबर डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक को लेकर प्रशासन सतर्क है। फसल अवशेषों को जलाने से न केवल पर्यावरण दूषित होता है,साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में सक्रिय रहते हुए नियमित मोनिटरिंग करें। इसके साथ ही किसान फसल अवशेष प्रबंधन स्कीमों अपनाएं।डीसी गुरुवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन को लेकर मुख्य सचिव हरियाणा के साथ वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं । बैठक में डीसी ने फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान की पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए उन्हें जागरूक किया जाए और फसल अवशेष प्रबंधन के साथ ही वैकल्पिक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने भुवन एप और सीआरएम स्कीमों के बेहतर किर्यान्वयन पर बल देते हुए सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के चलते कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेषों को खेत में मिलाने में प्रति एकड़ 12 सो रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है,जिससे पराली प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में नियमित दौरे सुनिश्चित करें और जहां कहीं भी पराली जलाने की आशंका हो, वहां पहले से ही प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके अलावा पंचायतों और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी के लिए जोड़ा जाए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए पराली जलाने की समस्या का समाधान अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जाए। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।यह अधिकारी रहे मौजूदइस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,डीडीपीओ निशा तंवर,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ सुनील कौशिक,एसएमएस डॉ देवेंद्र सिंह,तकनीकी अधिकारी डॉ रोहित वत्स सहित राजस्व, विकास एवं पंचायत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।--------------फ़ोटो। झज्जर स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल ।----------------------
*****
(Release ID: 7175)