समाधान शिविर में नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने सुनी आमजन की शिकायतें Posted On: 24 Sep 2026 4:25PM गुहला-चीका, 24 सितंबर। एसडीएम मनीष कुमार यादव के मार्गदर्शन में वीरवार को एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने की। उन्होंने आमजन की शिकायतों व समस्याओं को सुन संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर के दौरान बिजली, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, इंतकाल दर्ज न होने तथा कुछ शिकायतें कब्जा हटवाने से संबंधित रही।          नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। आमजन को परेशानी न हो, इस सोच के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं का निपटान मौके पर ही करवा सकते है। यह समाधान शिविर हर सप्ताह दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जाते है। आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनका मौके पर ही निपटान करवाया जाता है। आमजन इन शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।   *****   (Release ID: 7181)