प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की निशानेबाजी स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान को बधाई दी
Reporter: PIB Health Updates
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुरुषों की निशानेबाजी स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान को बधाई दी और इसे एशियाई खेलों में गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और टीम वर्क अनुकरणीय रहा। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया:
एशियाई खेलों में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि।
पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान को हार्दिक बधाई। उनकी एकाग्रता और टीम वर्क अनुकरणीय रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
A proud achievement at the Asian Games!Congratulations to Anantjeet Singh Naruka, Bhavtegh Singh Gill and Mairaj Ahmad Khan on winning the Bronze Medal in the Men’s Skeet Team event. Their focus and teamwork have been exemplary. Best wishes to them for their future endeavours:… pic.twitter.com/DwZsWZSOP5— PMO India (@PMOIndia) September 23, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/एकेवी/पीके