Information, Public Relation and languages आईआईएम रोहतक के छात्रों ने उपायुक्त से की मुलाकात Posted On: 24 Sep 2026 1:04PM भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक के छात्रों के एक दल ने लघु सचिवालय में उपायुक्त मनदीप कौर से मुलाकात की। यह मुलाकात ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम (रूरल इंगेज़मेंट प्रोग्राम) के तहत आयोजित की गई थी। छात्रों को इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षेत्र इतिहास, यूपीए पेमेंट जीवन की गुणवत्ता पर डेटा एकत्र करना है।बैठक के दौरान उपायुक्त ने छात्रों के साथ इन थीम्स पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों और जिला में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की योजनाओं पर प्रकाश डाला। छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कई सवाल पूछे, जिनमें रोजगार सृजन, ट्रैफिक जाम से निपटने के उपाय और शहरवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की रणनीतियां शामिल थीं। उपायुक्त ने सभी सवालों के विस्तृत और स्पष्ट जवाब दिए।उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा रहा है, ताकि स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिले। साथ ही, जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता, हरित क्षेत्रों का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।यह मुलाकात छात्रों के लिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने और ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम के तहत डेटा संग्रह के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर थी। आईआईएम रोहतक के छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया और उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।   *****   (Release ID: 7144)