सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां समय पर करें पूरी
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां समय पर करें पूरी
29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर
Posted On:
24 Sep 2026 1:13PM
जिला में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पुहंचाने के लिए सेवा सेतू शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं जरूतमंद व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।इसी को लेकर उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर आगामी 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक सेवासेतू शिविरों को आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने शिविरों के आयोजन को लेकर कहा है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। इन शिविरों में पहुंचने वाले नागरिकों को संबंधित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही, पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा है कि सेवा सेतु शिविर सरकार और आम नागरिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।जिला में सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को बौंद कलां के ग्राम सचिवालय में, 29 सितंबर को रानीला के शहीद चंद्रभान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, 30 सितंबर को बाढड़ा के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में, 1 अक्टूबर को झोझू कलां के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में, 2 अक्टूबर को चरखी दादरी के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में और 5 व 6 अक्टूबर को नगर परिषद चरखी दादरी कार्यालय में सेवा सेतू विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने पात्र नागरिकों का आह्वान किया है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी मौके पर शुरू जाएगी। इसके अलावा, नागरिकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं।
*****
(Release ID: 7140)