कृषि योग्य भूमि की बोली 28 सितंबर को होगी :- उपायुक्त सतबीर सिंह Posted On: 23 Sep 2026 5:27PM रोहतक, 23 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला के गांव बनियानी में स्थित शिव मंदिर की लगभग 28 एकड़ कृषि योग्य भूमि को छह माह की अवधि के लिए कृषि कार्य हेतु ठेके पर देने के लिए बोली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि की बोली 28 सितंबर 2026 को प्रात: 11 बजे गांव बनियानी स्थित शिव मंदिर परिसर में होगी। इच्छुक बोलीदाता बोली में भाग ले सकते हैं।सतबीर सिंह ने बताया कि बोलीदाता को बोली देने से पहले 50 हजार रुपये की धरोहर राशि नकद मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (पंचायत) रोहतक के पास जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को बोली की कुल शेष राशि भी मौके पर ही संबंधित अधिकारी के पास जमा करवानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोली की सभी शर्तें मौके पर ही पढक़र सुनाई जाएंगी तथा उन्हीं के अनुसार बोली प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।   *****   (Release ID: 7094)