सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत 28 व 29 सितंबर को आयोजित होंगे नुक्कड़ नाटक
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
Art & Cultural Affiars
सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत 28 व 29 सितंबर को आयोजित होंगे नुक्कड़ नाटक
-जिला प्रशासन द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से करवाया जा रहा है नुक्कड़ नाटकों का आयोजन
-पलवल जिला के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व गांवों में होंगी प्रस्तुतियां
-सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता व राष्ट्र निर्माण के संदेशों से रूबरू होंगे नागरिक
-पलवल, होडल व हथीन क्षेत्र में अलग-अलग टीमों द्वारा दिए जाएंगे कार्यक्रम
-जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने का किया आह्वान
Posted On:
23 Sep 2026 5:29PM
पलवल, 23 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पलवल में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत जिला प्रशासन द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पलवल जिला में 28 एवं 29 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश देकर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीमों द्वारा स्कूलों, महाविद्यालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा गांवों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के लिए संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे।इस प्रकार रहेगा नुक्कड़ नाटकों का शेड्यूलसेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि नरेश ठाकुर एवं टीम द्वारा 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला तथा गांव पृथला में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। गांव पृथला में कार्यक्रम के समन्वय के लिए सरपंच सतिंदर से संपर्क किया जा सकता है। 29 सितंबर को टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर, बीआर अंबेडकर कॉलेज पलवल तथा गांव धतीर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि इसी प्रकार साहिल एवं टीम द्वारा 28 सितंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, पलवल बस स्टैंड तथा पलवल रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। 29 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघपुर, राजकीय कॉलेज बडौली तथा गांव बावना में कार्यक्रम होंगे।सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि होडल क्षेत्र में भी होंगे जागरूकता कार्यक्रमहरेंद्र एवं टीम द्वारा 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, राजकीय कॉलेज होडल तथा गांव बामनीखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी, महारानी किशोरी कॉलेज होडल तथा गांव औरंगाबाद में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। मुरारी एवं टीम द्वारा 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलवाना, होडल बस स्टैंड तथा नगर परिषद होडल में कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं 29 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंधद, राजकीय पॉलिटेक्निक उटावड़ तथा गांव भिडूकी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि मनोज एवं टीम द्वारा 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, राजकीय कॉलेज स्वामिका हथीन तथा गांव मंडकौला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट, आईटीआई हथीन तथा गांव बहीन में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकार सेवा, सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जागरूकता से जुड़े संदेशों को सरल एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।000
*****
(Release ID: 7109)