59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
Reporter: हरियाणा जनसंपर्क
School Education
59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
-मुख्य अतिथि कपिल गौतम ने विजेता खिलाडिय़ों को दी बधाई, नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
-अंडर-14 में फतेहाबाद, अंडर-17 में सोनीपत और अंडर-19 में हिसार ने हासिल किया प्रथम स्थान
Posted On:
23 Sep 2026 5:30PM
पलवल, 23 सितंबर। पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के चाचा कपिल गौतम प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि कपिल गौतम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 750 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।इस प्रकार रहे प्रतियोगिता की परिणामप्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में फतेहाबाद ने प्रथम, हिसार ने द्वितीय, पानीपत ने तृतीय तथा भिवानी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सोनीपत प्रथम, पानीपत द्वितीय, फतेहाबाद तृतीय तथा कैथल चतुर्थ स्थान पर रहा। इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग में हिसार ने प्रथम, फतेहाबाद ने द्वितीय, झज्जर ने तृतीय तथा कैथल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।जिला शिक्षा अधिकारी डा. मामराज रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेलों में आगे बढऩे का अवसर प्रदान करती हैं।इस अवसर पर सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया, हुकम गौतम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।फोटो सहित।000
*****
(Release ID: 7108)