health services सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को सीएचसी दूधौला में लगेगा मेगा हेल्थ कैंप : अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद -15 अक्टूबर तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किए जा रहे हैं स्वास्थ्य शिविर Posted On: 23 Sep 2026 5:31PM पलवल, 23 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पलवल में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।यह रहेगा कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को सीएचसी दूधौला, 29 सितंबर को सीएचसी अलावलपुर, 5 अक्टूबर को सीएचसी औरंगाबाद, 9 अक्टूबर को सीएचसी बड़ौली, 13 अक्टूबर को सीएचसी हथीन तथा 15 अक्टूबर को सीएचसी सौंधहद में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संबंधित उप सिविल सर्जनों, नोडल अधिकारियों एवं एसएमओ को शिविरों की उचित योजना, सफल क्रियान्वयन और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।000   *****   (Release ID: 7107)