सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक पहुंचा प्रकाश का परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी -प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत प्रकाश को मिली 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि -सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में ला रही हैं बदलाव Posted On: 23 Sep 2026 5:36PM पलवल, 23 सितंबर। पलवल जिला सल्लागढ़ निवासी प्रकाश की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से मिले सहयोग ने प्रकाश के परिवार को न केवल पक्का मकान दिया, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी प्रदान किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसी सफलता की कहानियां सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव को दर्शाती हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी  के माध्यम से पलवल के वार्ड नंबर-16, सल्लागढ़ निवासी प्रकाश पुत्र बुधनी को पक्का मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और कच्चे मकान की जगह पक्का एवं सुरक्षित आशियाना बन पाया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।कच्चे मकान में जीवन यापन था मुश्किलप्रकाश का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बरसात के मौसम में मकान की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण प्रकाश के लिए अपने दम पर पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।सरकारी सहायता से मिला पक्का आशियानाप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत प्रकाश को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि मिली। इस आर्थिक सहयोग का उपयोग उन्होंने अपने आवास के निर्माण में किया। सरकारी सहायता मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और परिवार को रहने के लिए पक्का एवं सुरक्षित घर मिल गया।सपना हुआ साकार, परिवार में आई खुशीपक्का मकान बनने के बाद प्रकाश और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब परिवार को मौसम की मार और कच्चे मकान से जुड़ी परेशानियों से राहत मिली है। प्रकाश का कहना है कि सरकार की योजना के माध्यम से मिला सहयोग उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है।फोटो परिचय--05--।000   *****   (Release ID: 7104)