School Education सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल में बनेगी ‘विकसित भारत@2047’ थीम पर आधारित मेगा रंगोली : -‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के तहत 24 सितंबर को एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में होगा मुख्य आयोजन -झलकारी बाई, हथीन, औरंगाबाद व होडल के स्कूलों में भी आयोजित होंगे रंगोली कार्यक्रम -रंगोली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प Posted On: 23 Sep 2026 5:38PM पलवल, 23 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला ओवरऑल इंचार्ज उत्सव आनंद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत पलवल में विभिन्न स्थानों पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में गुरुवार, 24 सितंबर को प्रात: 9 बजे एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2, पलवल में ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित की रंगोली तैयार की जाएगी। यह विशाल रंगोली कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मे रंगोली के माध्यम से विकसित भारत-2047 के संकल्प, सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक रंगोलियों के माध्यम से देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में झलकारी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हथीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, औरंगाबाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा होडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी विभिन्न प्रकार के रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने कहा कि ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के माध्यम से जिला में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए अभियान के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। रंगोली जैसे रचनात्मक माध्यमों से विशेषकर युवा पीढ़ी को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस प्रकार रहेगा रंगोली का डिजाइनअतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि रंगोली के लिए ए 95x95 वर्ग फीट क्षेत्र में विशेष फील्ड एवं सर्कुलर लेआउट तैयार किया जाएगा। मैदान में 7.5 फीट चौड़ा बाहरी सर्कुलर पाथवे होगा, जबकि आंतरिक सर्कुलर क्षेत्र का व्यास 50 फीट रखा जाएगा। इस क्षेत्र में राष्ट्रीय तिरंगे के रंगों में भारत का मानचित्र तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्कुलर क्षेत्र में कुल 14 रंगोलियां (12+2) तैयार की जाएंगी, जिनमें भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया सहित अन्य प्रमुख योजनाओं को आकर्षक रंगोली कला के माध्यम से दर्शाया जाएगा। पूरे आयोजन की सज्जा में रंगोली, तिरंगे के रंगों और सांस्कृतिक गतिविधियों का सुंदर संयोजन करते हुए ‘विकसित भारत@2047’, राष्ट्रीय एकता, सरकारी योजनाओं तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।000   *****   (Release ID: 7102)