Sanik and Ardhsanik welfare(RSB) शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए करता रहेगा प्रेरित : डीसी हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर डीसी वर्षा खांगवाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि Posted On: 24 Sep 2026 10:44AM झज्जर, 23 सितंबरहरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर जवानों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शहीदों की वीरता, त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वीर शहीदों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके कारण आज हम सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण करना ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के जीवन, संघर्ष और बलिदान से परिचित करवाना जरूरी है, ताकि उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशसेवा की भावना और मजबूत हो।हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग के वेलफेयर ऑफिसर कर्नल राजीव कुंडू, वेलफेयर ऑर्गेनाइजर विजेंद्र सिंह व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।------फ़ोटो कैप्शन : झज्जर शहीद स्मारक पर वीर शहीदी दिवस पर पुष्पचक्र अर्पित करती डीसी वर्षा खांगवाल।फ़ोटो कैप्शन : झज्जर में शहीद स्मारक पर वीर शहीदी दिवस पर पूर्व सैनिकों के साथ नमन करती डीसी वर्षा खांगवाल।--------------   *****   (Release ID: 7137)