सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय देश के वरिष्ठ नागरिकों को सूचना, मार्गदर्शन, भावनात्मक सहायता और सहायता प्रदान कर रहा है, जो एल्डरलाइन 14567, वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर (NHSC) के माध्यम से उपलब्ध है। यह टोल-फ्री हेल्पलाइन अटल वायो अभ्युदय योजना (AVYAY) का एक घटक है। मंत्रालय में वरिष्ठ नागरिक प्रभाग के संयुक्त सचिव श्री साजीश कुमार एन ने कहा कि एल्डरलाइन देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित है।  उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर 29 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं।  उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (NISD), जो इसके कार्यान्वयन की निगरानी करता है, ने वित्त वर्ष 2021 से 21 सितंबर 2026 तक 8.67 लाख से अधिक कार्रवाई योग्य कॉलों का संज्ञान लेकर उस पर कार्रवाई की है, जिनमें सूचना, मार्गदर्शन, भावनात्मक सहायता और क्षेत्र स्तरीय हस्तक्षेप शामिल हैं, जो कि एक निरंतर प्रक्रिया के तहत चल रही है। संयुक्त सचिव ने कहा कि एल्डरलाइन कॉल करने वालों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार जरूरी सहायता से जोड़ा जाता है, जबकि राज्य कनेक्ट केंद्र इसे लेकर सूचना और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, भावनात्मक सहायता और परामर्श प्रदान करते हैं और जहाँ आवश्यक हो वहाँ क्षेत्र स्तरीय हस्तक्षेपों का समन्वय भी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दर्ज शिकायत की प्रकृति के आधार पर, इन्हें राज्य सामाजिक कल्याण विभागों, पुलिस, स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों, कानूनी सहायता सेवाओं, वरिष्ठ नागरिक गृहों और अन्य स्थानीय एजेंसियों के जिम्मे सुपुर्द किया जाता है और राज्य सरकारें इस पर जहाँ आवश्यक हो वहाँ क्षेत्र स्तरीय हस्तक्षेप और पुनर्वास की सुविधा प्रदान करती हैं। संयुक्त सचिव ने कहा कि मंत्रालय भागीदार राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों और सेवा प्रदाताओं के साथ समझौतों के माध्यम से हेल्पलाइन को लागू करता है। श्री साजीश कुमार एन ने आगे कहा कि NISD और संबंधित सरकारें समय अंतराल की प्रगति रिपोर्टों के माध्यम से कॉल, सेवाओं, शिकायतों और क्षेत्र स्तरीय हस्तक्षेपों की निगरानी करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वालों, के लिए सहायता प्रदान करने में सुधार करने हेतु डिजिटल सेवा वितरण, जागरूकता गतिविधियों, पहुंच, सुलभता और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय की भी समीक्षा करता है। यह उल्लेखनीय है कि सहायता चाहने वाले वरिष्ठ नागरिक टोल-फ्री एल्डरलाइन नंबर 14567 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सेवाओं और रेफरल का समन्वय करती है; लेकिन यह कॉल करने वालों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करती है। *** पीके/केसी/आरटी/एमएम