बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Reporter: बिहार सूचना एवं जनसंपर्क
संख्या-बउ.632 बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री
22ध्09ध्2026 राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने
जताया आभार
पटना, 22 सितम्बर 2026:- बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के
लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री
श्री सम्राट चैधरी को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा
कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में
काम आएगी।
इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री मुकुल सहाय, बिहार ग्रामीण बैंक के
जनरल मैनेजर श्री संजाॅय सिन्हा एवं श्री संजीव श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल
अन्य सदस्य उपस्थित थे।
’’’’’